योगासन के नियम

सबसे पहले सुबह प्रातः काल अपने निद्रा को समाप्त कीजिए। अपनी आंखें खोलने से पहले दोनों हाथों को मले और अपनी आंखों पर लगाएं। उसके बाद अपनी आंखों को खोलें।

एक खुली जगह में जाएं और सूर्यनमस्कार की स्थिति में खड़े हो जाए। शरीर को ‌सूर्य सबसे ज्यादा ऊर्जा देने वाला स्त्रोत है।

👉सबसे पहले अपने हाथों को जोड़ें, और आंखों को बंद करें। ✍️

👉उसके बाद अपने दोनों हाथों को नीचे की ओर लाएं, अपने पैर के दोनों अंगूठे को दोनों हाथों से पकड़ें और  सिर‌ को  पैर के घुटनों से जोड़✍️

👉उसके बाद अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर ले जाएं, अपने सर को पीछे की ओर झुकाऐ है, अपनी कमर को पीछे की ओर झुकाऐ।✍️

👉इसके बाद अपने दाएं पैर को आगे की ओर ले जाएं और बाएं पैर को पीछे की ओर ले जाएं अपने सिर को सामने की ओर ऊपर की ओर देखें ।✍️

👉इस आसन के बाद अपने हाथों को आगे की ओर ले जाएं और धरती पर चिपकाए पैरों को पीछे की ओर ले जाएं एड़ियों को ऊपर रखें कमर को ऊपर की ओर लाएं और सिर को नीचे की ओर झुकाएं।✍️

👉इसके बाद पूरे शरीर के बल लेट जाएं और चेहरे की ठूडी को धरती पर चिपकाए सीने को धरती पर चिपकाए अपनी कमर को ऊपर की ओर उठाएं अपने पैर के घुटने को धरती से चिपकाए और अपने पैर की उंगलियों को धरती से चिपकाए एड़ी को ऊपर रखें।✍️

👉इसके बाद अपने चेहरे को ऊपर की ओर उठाएं छाती को धरती पर चिपकाए कमर को ऊपर की ओर उठाएं पैर के घुटने को धरती से चिपकाए ओम पैर की उंगलियों को धरती से चिपकाए एड़ी को पर रखें।✍️

👉इसके बाद अपने बाएं पैर को आगे की ओर ले जाएं और दाएं पैर को पीछे की ओर ले जाएं अपने सिर को ऊपर की ओर करें।✍️

👉इसके बाद अपने सिर को नीचे की ओर ले जाएं और कमर को ऊपर की ओर उठाएं पैर की उंगलियों को धरती पर चिपकाए✍️

👉इसके बाद अपने पैर के दोनों अंगूठे को शरीर को झुका कर दोनों  हाथों से पकड़े कमर को पीछे की ओर ले जाएं✍️

👉इसके बाद अपने दोनों हाथों को पीछे की ओर ले जाएं और पीछे की ओर देखें पूरी पीठ को नीचे की ओर झुकाएं।✍️

👉अपने दोनों हाथों को जोड़ें और आंखों को बंद करेगा।✍️

धन्यवाद

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started